लालू प्रसाद के पुनः पार्टी अध्यक्ष बनने पर रानी कुमारी ने दी बधाई

 


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुनः पार्टी अध्यक्ष बनने पर रानी कुमारी ने दी बधाई

रांची। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 12वीं बार  राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राजद की वरिष्ठ नेत्री व झारखंड स्वायत्तशासी परिषद (झारखंड आॅटोनाॅमस काउंसिल) की पूर्व पार्षद रानी कुमारी ने बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में रानी ने कहा है कि बिहार में हर वर्ग, जाति, धर्म व संप्रदाय के लोगों को साथ लेकर सामाजिक समरसता बरकरार रखने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में श्री यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि विगत 25 वर्षों से राजद की कमान संभाल रहे लालू प्रसाद ने बिहार के  सर्वांगीण विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में राजद एक बार पुनः सशक्त होगा और राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएगा। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अगले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में राजद का प्रदर्शन पूर्व की तुलना में बेहतर होगा। 

  रानी कुमारी ने कहा कि लालू प्रसाद का राजद अध्यक्ष के रूप में अगला कार्यकाल 10 अक्टूबर से शुरू होगा। यह 2025 तक रहेगा। 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को उसी दिन निर्वाचन का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद में शामिल झारखंड के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों से नवमनोनीत सदस्य (प्रतिनिधि) शामिल होंगे।

 राजद के लिए यह गौरवशाली क्षण होगा।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image