टी20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में चयनित

 


ब्लाइंड टी20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में चयनित सुजीत मुंडा को दी बधाई

पूर्व उप महापौर सहित अन्य ने किया उत्साहवर्द्धन

 विशेष संवाददाता

 रांची। ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयनित मौसीबाड़ी (जगन्नाथपुर) निवासी सुजीत मुंडा को उनके आवास जाकर रांची के पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव ने बधाई दी।

 मौके पर श्री शाहदेव ने कहा कि सुजीत मुंडा ने मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर के साथ-साथ पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।

दृष्टिबाधित होने एवं तमाम बाधाओं के बावजूद  ने अपनी लगन और मेहनत से जो उपलब्धि हासिल की है, उससे हमें जीवन में संघर्ष और परिश्रम करने की सीख मिलती है।

 श्री शाहदेव ने सुजीत मुंडा को उपहार स्वरूप क्रिकेट बैट, जर्सी एवं नगद राशि भेंट की।

मौके पर जेएससीए के सुरेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर प्रसाद (बाबू भाई), पिकलू चटर्जी, काजल भट्टाचार्य, विकास सिंह, अभिषेक सिंह, अजबीर बड़ाइक, बजरंग महली, विनोद राम, विक्की पासवान, महेंद्र कुमार, निर्मल, संजय, महावीर साहू, मुन्नी टोपनो सहित  अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image