रांची: झारखंड की राजधानी रांची में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा होने जा रहा है। नातिया मुशायरा बड़े पैमाने पर रांची में 29 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को अंजुमन प्लाजा हॉल में होगा। नातिया मुशायरा को संबोधन करने वालों में मौलाना अनिसुर रहमान उपाध्यक्ष ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल सह पूर्व नाजिम इमारत शरिया, प्रोफेसर शाह हुसैन अहमद सज्जादा नशीन अरजानी शाह पटना, मौलाना सादिक हुसैनी अध्यक्ष तकरीब मजाहिब कौंसिल।
मुख्यातिथि मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री हफीजुल हसन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक सीपी सिंह, अंजुमन अध्यक्ष हाजी मुख्तार होंगे। विशिष्ट अतिथि अंजुमन के पूर्व अध्यक्ष इबरार अहमद, मौलाना सैयद रजा पटना, सैयद जावेद हैदर, झारखंड के इस्लामिक स्कालर मौलाना सैयद मूसवी रजा, एनपीपी राज्य अध्यक्ष राजकुमार पोद्दार होंगे। अध्यक्षता हाजी सैयद शमीम हैदर पूर्व निदेशक रिम्स होंगे। स्वागत कार्यक्रम सैयद मेहदी इमाम सड़न और सैयद बाकर रजा करेंगे।
शोरा ए काराम में डॉक्टर माईल चंदौली, शबरोज कानपुरी, सलीम नबीना छपरावी, शबाब जलालपुरी, नायाब बलियावी, अमीर गोपालपुरी, ऋषि पांडे, राजू पांडे, सोहेल सईद है। प्रोग्राम के कन्वीनर झारखंड राज्य हज समिति के सदस्य और मस्जिद जफरिया रांची के इमाम व खतीब हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजिबुल हसन रिजवी करेंगे। और संचालन शायर सैयद निहाल हुसैन सरियावी करेंगे। यह कार्यक्रम जाफरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर मिशन के द्वारा किया जा रहा है। उक्त जानकी प्रोग्राम के कन्वीनर मौलाना सैयद तहजिबूल हसन रिजवी ने दी है।
0 Comments