रांची: मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ कक्षा आठवीं में अध्ययनरत बच्चियां से प्रारंभ होगी। जब तक ये बच्चियां 18 से 19 होंगी तब तक इनको स्वास्थ्य एवं शिक्षा हेतु कुल 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह राशि उन्हें मिलने वाली छात्रवृत्ति के अतिरिक्त उन्हें दी जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य के 9 लाख किशोरियों को मिलेगा। पात्र लाभुकों को शिविरों में अनिवार्य रूप से जोड़ने का प्रयास होनी चाहिए ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में 3 गुना तक की वृद्धि की गई है। राज्य के स्कूलों में अध्ययनरत 35 लाख गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति योजना से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने का अलग रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। करीब 10 लाख नए लोगों को पिछले एक साल में इस योजना से जोड़ा गया है। अभी भी कई लोग छूटे हैं जिन्हें इस एक महीने के अभियान के दौरान जोड़ना है। आप यह लक्ष्य निर्धारित करें कि इस एक माह के अभियान में कम से कम 5 लाख नए पात्र लोगों को जोड़ा जा सके। सर्वजन पेंशन योजना के तहत जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन आवेदनों का निस्तारण तीव्र गति से कर लक्ष्य को पूरा करें।
0 Comments