समाजसेवी स्व.सुरेन्द्र सिंह व कांग्रेस नेता स्व.गुदुन मियां के परिजनों से मिले सुबोधकांत सहाय, शोक संवेदना किया व्यक्त


 रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने रविवार को एचईसी परिसर, धुर्वा निवासी लोकप्रिय समाजसेवी स्व.सुरेन्द्र सिंह के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

     श्री सहाय ने दिवंगत सुरेन्द्र सिंह के पुत्र व वार्ड 39 के पार्षद वेदप्रकाश सिंह के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया।

 श्री सहाय ने स्व.सिंह के साथ बिताए हुए क्षणों को याद करते हुए कहा कि राजनीति के शुरुआती दौर में स्व.सिंह का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। सामाजिक समरसता बनाए रखने और समाज के नव निर्माण की दिशा में स्वर्गीय सिंह का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। 

 गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह का निधन गत दिनों उनके धुर्वा स्थित निवास  पर हो गया था।

  वहीं, श्री सहाय ने डोरंडा क्षेत्र के हाथीखाना निवासी कांग्रेस नेता गुदुन मियां के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व.गुदुन मियां के परिजनों से मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image