एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष बने सन्नी कुमार सिंह

 महामंत्री वेदप्रकाश सिंह ने कार्यकारिणी समिति की बैठक में की घोषणा

श्रमिकों के हितों का संरक्षण प्राथमिकता : सन्नी सिंह 



   विशेष संवाददाता

---------------------------

रांची। एचईसी के कामगारों के हितों के संरक्षण हेतु सतत संघर्षरत संगठन एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया।  महामंत्री वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष  अस्वस्थता के कारण संगठन के लिए समय निकाल पाने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इसलिए श्रमिक हित में निर्णय लेते हुए नए अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है। श्री सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि संघ के कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से सन्नी कुमार सिंह को अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने का निर्णय लिया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष सन्नी सिंह ने एचएमबीपी कारखाने में कामगारों/कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याओं से भी वे अवगत हुए। 

 श्री सिंह ने कहा कि कामगारों के हितों का संरक्षण उनकी पहली प्राथमिकता है। एचईसी के श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु जल्द ही प्रबंधन से भी वार्ता की जाएगी। 

 श्री सिंह के एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष पद पर मनोनयन पर संघ के महामंत्री वेद प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी सहित अन्य सदस्यों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं, महामंत्री वेद प्रकाश सिंह ने एचईसी के कामगारों सहित क्षेत्र के समस्त निवासियों को दीपावली एवं छठ की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image