रांची: झारखंड की राजधानी रांची में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा होने जा रहा है। नातिया मुशायरा बड़े पैमाने पर रांची में 29 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को अंजुमन प्लाजा हॉल में होगा। नातिया मुशायरा को संबोधन करने वालों में मौलाना अनिसुर रहमान उपाध्यक्ष ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल सह पूर्व नाजिम इमारत शरिया, प्रोफेसर शाह हुसैन अहमद सज्जादा नशीन अरजानी शाह पटना, मौलाना सादिक हुसैनी अध्यक्ष तकरीब मजाहिब कौंसिल।
शोरा ए काराम में डॉक्टर माईल चंदौली, शबरोज कानपुरी, सलीम नबीना छपरावी, शबाब जलालपुरी, नायाब बलियावी, अमीर गोपालपुरी, ऋषि पांडे, राजू पांडे, सोहेल सईद है। प्रोग्राम के कन्वीनर झारखंड राज्य हज समिति के सदस्य और मस्जिद जफरिया रांची के इमाम व खतीब हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजिबुल हसन रिजवी करेंगे। और संचालन शायर सैयद निहाल हुसैन सरियावी करेंगे। यह कार्यक्रम जाफरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर मिशन के द्वारा किया जा रहा है। उक्त जानकी प्रोग्राम के कन्वीनर मौलाना सैयद तहजिबूल हसन रिजवी ने दी है।
0 Comments