सूचना: कोल्हान प्रमंडल स्तिथ पुर्बी सिंहभूम जिले के निवासी श्री.अधिराज बडुवा एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत विगत 1 अक्टूबर 2021 से साहसिक साइकिल यात्रा पर भारत भ्रमण में है,इस क्रम में आगामी 23 अक्टूबर 2022 ,रवीबार को दिन 11 बजे झारखंड के राजधानी रांची पहुंचने पर सबसे पहले कोकर स्तिथ धरती आबा वीर बिरसा मुंडा जी के समाधि स्थल,शहीद निर्मल महतो जी के मूर्ति, फिरायालाल चोक में एलबर्ट एक्का के मूर्ति पर तत् पश्चात डोरंडा स्तिथ शहीद देवेंद्र माझी के मूर्ति पर श्रद्धांजलि सह माल्यार्पण कर उस दिन का कार्यक्रम समाप्त किया जाएगा।ज्ञात हो की श्री.अधिराज बडूवा 23 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक रांची में रहेंगे।
*उद्देश्य* : एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत साहसिक साइकिल यात्रा पर भारत भ्रमण के पीछे मुख्य उद्देश्य :
1. विश्व शांति।
2. सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का पैगाम ।
3. पर्यावरण संरक्षण एवम प्रदूषण मुक्त विश्व।
4. बाल विवाह की रोकथाम।
0 Comments