कांग्रेस नेता मणिशंकर के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय

विशेष संवाददाता

रांची/देवघर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शुक्रवार को देवघर में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मणिशंकर के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। श्री सहाय ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। ज्ञात हो कि श्री मणिशंकर के पिता का निधन गत दिनों देवघर में हो गया था। 

   श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर श्री सहाय के साथ उनके निजी सचिव दीपक प्रसाद सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेता  मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image