डांडिया नाईट का आयोजन,डीजे की धुन पर खूब थिरके लोग

 रॉयल डेकोर एंड इवेंट के डांडिया नाइट में प्रतिभागियों ने मचाया धमाल



विशेष संवाददाता

रांची/हटिया। राजधानी के हटिया-ओबेरिया रोड स्थित नंदन पैलेस में द रॉयल डेकॉर एंड इवेंट  के सौजन्य से डांडिया नाईट का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं हटिया विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथियों में आकाश कुमार और नंदन पैलेस के व्यवस्थापक रमेश प्रसाद, अतिथि के रूप में होमिनीज मैनेजमेंट के डायरेक्टर मेहुल प्रसाद और समाजसेविका निशा भगत शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन अनन्या तनु ने किया।

 डांडिया नाईट के बारे में आयोजक शिवम और निभा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 1600 लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों का यह आंकड़ा कार्यक्रम की कामयाबी बयां करती है। डीजे सुमित ने डांडिया थीम पर गाना बजाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। बारिश की परवाह किये बिना लोग झूमे-नाचे। 

 डांस ग्रुप में मुख्य रूप से रेडियंट डांस अकादमी, एरोमा डांस सेंटर और झारखंड डांस कैम्प शामिल हुए।  कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनी कलसी, प्रिया सोनी, अभिमन्यु, आदित्य श्रीवास्तव, विवेक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image