रांची। भारतीय पुलिस सेवा के रिटायर्ड अधिकारी व कोल्हान प्रमंडल के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर हरमू रोड स्थित गोकुल गौशाला में गोसेवा किया। इस अवसर पर उन्होंने गायों को अपने हाथों से आहार खिलाया।
श्री सिंह ने कहा कि उन्हें बचपन से ही पशुओं से प्रेम रहा है। खासकर गो सेवा के प्रति उनका रुझान शुरू से ही बना रहा है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा से मन प्रफुल्लित हो जाता है।
विदित हो कि श्री सिंह पशु प्रेमी एवं पर्यावरण प्रेमी भी हैं। बेजुबान जानवरों के प्रति भी उनमें करुणा का भाव सदैव बना रहता है। उन्होंने आमजन से गायों के प्रति सहानुभूति और सेवा का भाव हमेशा बनाए रखने की अपील की।
0 Comments