जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से आजीवन सदस्य सरोज सिंह ने रविवार को दीपावली के पूर्व नौ सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। जुस्को में अनुबंध पर सेवारत और सालों भर सबके घरों से कचरा उठाने वाले सफाईकर्मियों को वीरांगना सरोज सिंह ने सम्मानित किया। इनमें छह महिला और तीन पुरुष सफाईकर्मी शामिल थे।
मौके पर श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान को गति देने में इन सफाईकर्मियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। सफाईकर्मी भी हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। इन्हें समुचित सम्मान देना हमारा दायित्व है।
0 Comments