सुबोधकांत सहाय ने किया शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण

राजधानीवासियों की सुख-समृद्धि व देश में अमन-चैन के लिए की प्रार्थना

 


 विशेष संवाददाता


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने  राजधानी के पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद।श्री सहाय मेन रोड स्थित दुर्गाबाड़ी पहुंचे। उसके बाद त्रिकोण हवन कुंड पूजा समिति, भुतहा तालाब दुर्गा पूजा समिति,बिहार क्लब, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति मेन रोड,आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड, बिड़ला मैदान पूजा समिति रातू रोड, संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति कचहरी चौक, काली मंदिर पूजा समिति रातू रोड, अप्पर बाजार के विभिन्न पूजा समितिया,बड़ा तालाब के निकट मंदिर स्थित दुर्गा पूजा समिति, सत्य अमरलोक, राजस्थान मित्र मंडल, और  हरमू पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, चर्च रोड पूजा समिति, हिनू बंगाली पूजा समिति, बिहारी मंडप दुर्गा पूजा समिति हिनू । वहां से स्टेशन रोड दुर्गा पूजा समिति , बांग्ला पूजा समिति सेक्टर 2 राजेंद्र भवन के समीप आदि पूजा पंडालों का दौरा कर माता रानी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ युवा नेता रोहित सिन्हा एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुमार राजा मौजूद थे।

विभिन्न समितियों द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय , युवा कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा एवं झारखंड  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुमार राजा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री  ने पूजा-अर्चना कर लोगों से मिलकर दुर्गा पूजा की बधाई दिया।इस मौके पर श्री सहाय ने कहा कि दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। मां दुर्गा के प्रमुख नौ रूपों में नव दुर्गा बनकर संपूर्ण पृथ्वी पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। राज्यवासियों को शारदीय दुर्गा पूजा की शुभेच्छा देने के साथ ही उन्होंने लोगों के साथ बातचीत कर कहा कि रांची के लोग बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ शारदीय दुर्गा पूजा मनाते हैं और इस समय चारों और खुशी का माहौल छा जाता है।इस चुनौतीपूर्ण समय में बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के महत्व को समझने की जरूरत है। 



    * युवा कांग्रेस महासचिव सह रांची विधानसभा प्रभारी रोहित सिन्हा ने कहा कि सभी धर्मों व सभी समाज के लोगों को मिलजुलकर त्याेहार में एक दूसरे को गले मिलकर पर्व मनाना चाहिए।माता सर्व शक्ति मान हैं। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार में न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। सरकार की ओर से जो भी योजनाएं लाई जा रही है, वह समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।झरखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुमार राजा ने सुख समृद्धि व शांति के साथ अमन चैन के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता जगत जननी सर्व शक्तिमान है।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image