दर्जनों लोगों ने बसपा का दामन थामा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने माला पहना कर स्वागत किया
रांची: आज दिनांक 7 अक्टूबर 2022 को घोषित कार्यक्रम अनुसार आज बहुजन समाज पार्टी, झारखंड प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक बसपा के प्रांतीय कार्यालय लोअर चुटिया रांची में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बसपा के झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रभारी, पूर्व एमएलसी एवं मंत्री (उत्तर प्रदेश) धर्मवीर सिंह अशोक ने कहा कि मौजूदा समय में झारखंड समेत देश को बहुजन समाज पार्टी ही उबार सकती है। लिहाजा पार्टी के ढांचे की मजबूती हेतु सभी को कमरकस लेने की जरूरत है। विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी की सदस्यता अभियान को नए सिरे से सभी जगहों तेज रफ्तार से चलाने की उन्होंने अपील की।
उन्होंने इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयरन लेडी माननीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेशानुसार बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास को प्रदेश प्रभारी नियुक्त की घोषणा किया। साथ ही विभिन्न जगहों से आए हुए दर्जनों लोगों को पार्टी में शामिल कर सभी को माला पहना कर स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य रुप से सेवानिवृत्त उप विकास आयुक्त एम एल दास, डॉ0 दीपक कुमार, कालेश्वर रविदास, मुकेश कुमार, बबलू कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, अंकुश, जयप्रकाश, फूलचंद रविदास आदि शामिल है। बैठक में प्रदेश प्रभारी सह विधान परिषद सदस्य अतर सिंह राव, प्रदेश प्रभारी पूर्व एमएलसी रामचंद्र त्यागी, शिवकुमार दास, शीला देवी, संजय कुमार गौतम, वीरेंद्र साहू, संजय दास, गौतम कुमार, एजाज खान, सुनील कुमार रविदास, आर यू दास, पुनीत अंबेडकर, जयदेव मेहरा आदि उपस्थित थे।
0 Comments