हाजी अख्तर अंसारी बड़गाई कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक



रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दर्जनों संस्था के संरक्षक/ अध्यक्ष, पीस कमिटी के सदस्य सह समाजसेवी हाजी अख़्तर अंसारी बड़गाई का निधन हो गया (इन्ना लीलाहे व इन्ना इलैहे राजीओंन)। मिट्टी मंज़िल आज 21 अक्टूबर 2022 को बाद नमाज़ जुमा बड़गाई जामिया नगर मैदान में अदा की गई और बड़गाई कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। नमाज़ जनाजा बड़गाई जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मंसूर ने पढ़ाई। ज्ञात हो की हाजी अख़्तर अंसारी शहर के मकबूल समाजसेवी थे। हर एक के दुख दर्द में शामिल होते थे। अपने क्षेत्र बड़गाई में काफी काम किए। बुधवार को सीने में दर्द के कारण मेडिका अस्पताल में भर्ती हुए। डॉक्टरो ने उन्हें कहा की फर्स्ट हार्ट अटैक का कारण बताया। इलाज शुरू हो गया। लेकिन गुरुवार रात लगभग 10 बजे आखरी सांस ली। और इस दुनिया को अलविदा कहा। जैसे ही लोगो को पता चला कि हाजी अख़्तर बड़गाई का इंतेक़ाल हो गया और जनजा घर पहुंच गया तो लोग उनके घर की ओर चल दिये। सभी लोगो ने उनसे अपने अच्छे रिश्ते को बयान करने लगे।

लोगो ने कहा हमेशा दुसरो के काम आते थे। उनकी यह कमी कभी पूरी नही की जा सकती है। वह अपने पीछे 6 बेटा नौशाद अंसारी, इंतेखाब अंसारी, महताब आलम, वसीम इकराम, मोसीम अहमद, सदाम हुसैन, 3 बेटी रेहाना परवीन, मजीदा परवीन, जेबा बख्तियार, बहू पार्षद हुस्ना आरा, नाती, पोता, पोती समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। ज्ञात हो की वार्ड नो 4 की पार्षद हुस्ना आरा जो उनकी बहू है, आंसुओ को छुपाते हुए स्वालो का जवाब में कहती है की आज हम यतीम हो गए। बाप का साया सर से उठ गया। वो बाप जो बेटी से भी ज्यादा ख्याल रखते थे अब वो नही रहें। और यह कह कर रोने लगी। आगे बात चीत नही हो सकी। हुस्ना आरा के साथ उनकी दोस्त उनकी सहेली वार्ड 16 की पार्षद नाजिमा रज़ा साथ साथ थी। और इस दुख की घड़ी में साथ थी। पूरा इलाका इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा नज़र आया। 

मिट्टी मंजिल में शामिल होने वालो में पार्षद नाजिमा रजा, पार्षद मो असलम, पार्षद नसीम गद्दी, पार्षद मो फिरोज, पार्षद मो एहतेशाम, पूर्व पार्षद मो अलाहुद्दीन उर्फ संजू, रमजान कुरैशी, मुजीब कुरैशी, खुर्शीद हसन रूमी, मुफ्ती सलमान क़ासमी, मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी, मुफ्ती अब्दुल्लाह अज़हर, मौलाना रिजवान दानिश चंदवा, मौलाना मंजूर इटकी, शुजाउद्दीन परवेज, हाजी आरिफ़, पूर्व डिप्टी मेयर उम्मीदवार अशरफ खान चुन्नू खान, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अक़ीलुर्रह्मान, हाजी फिरोज जिलानी, आम जनता हेल्पलाइन के एजाज गद्दी, हॉपवेल अस्पताल के डॉक्टर शाहबाज आलम, डॉक्टर हसनैन, दरगाह कमेटी के हाजी रऊफ गद्दी, मो फारूक, हाजी ज़ाकिर, शोएब अंसारी, अंजुमन के अध्यक्ष हाजी मुख्तार, मो नौशाद, मो शाहिद, शाहिद टुकलु, शहजाद बब्लू, मो नकीब, जमीयत उलेमा के शाह उमैर, शहर क़ाज़ी मुफ्ती कमर आलम, शहर काजी मौलाना शोएब, कारी शोएब, हाजी हलीम, मौलाना सैयद तहजिबूल हसन रिजवी, हाजी माशूक, अब्दुल मन्नान, शाहिद अयूबी, पत्रकार आदिल रशीद, इबरार अहमद, समेत आसपास के 40 गांव के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

मंत्री बन्ना गुप्ता हुए शामिल

झारखंड सरकार के स्वस्थ मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झामुमो के कई नेता, कांग्रेस पार्टी के कई नेता और दूर दराज के कई लोग शामिल हुए। 

इलाका का अहम पीलर गिर गया

जनाजा में शामिल हुए सैंकड़ों लोगो ने कहा की इस इलाका का अहम पीलर गिर गया। इनके जाने से इनके फैमली वालो का नुकसान तो हुआ ही है लेकिन ज्यादा नुकसान इस इलाके में रह रहे लोगो का भी हुआ है। हम इनकी कमी पूरी नहीं कर सकते।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image