अनंतपुर-निवारणपुर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का पट खुला

 


स्वामी सत्संगानंद जी महाराज ने किया पंडाल का उद्घाटन

रांची। राजधानी के अनंतपुर-निवारणपुर दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस बार 85वां दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा  रहा है।  

 शनिवार को महाषष्ठी के दिन पूजा पंडाल का पट श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। पंडाल का उद्घाटन  उद्बोधन अनुष्ठान के साथ रामकृष्ण मिशन तुपुदाना के स्वामी सत्संगानंद जी महाराज ने किया। इस अवसर पर नव पत्रिका प्रवेश के बाद पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई। पुष्पांजलि के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। संध्या आरती व संध्या भोग का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्र के सभी अनुष्ठान पंडित स्वपन कुमार घोषाल एवं तरुण कुमार घोषाल द्वारा की जा रही है। 


 मौके पर अनंतपुर- निवारणपुर दुर्गा पूजा समिति के महासचिव तुषार कांत शीट, अध्यक्ष एमएल शर्मा, संरक्षक डॉ.ए चटर्जी, आदित्य बनर्जी,अनूप गुप्ता, संजय पांडे, समिति के उपाध्यक्ष एसएन शाहदेव, राजीव चटर्जी, आलोक मजूमदार, सचिव राजीव रंजन, शैवाल बनर्जी, रितेश चटर्जी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष तनय शीट, आनंद रंजन घोष, अभिषेक सिंह सहित समिति के अन्य पदधारी व सदस्यगण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image