अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को रंगीन मछली पालन के लिए किट वितरित
विशेष संवाददाता
रांची। केन्द्रीय अंतरस्थलीय मात्सियकी अनुसंधान संस्थान, (सीआईएफआरआई), बैरकपुर (कोलकाता) द्वारा 30 अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को रंगीन मछली पालन हेतु किट एवं मछली का वितरण किया गया। ट्राईवल सब प्लान के कम्पोनेंट द्वारा इस योजना का लाभ स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत दिया गया है।
सिमडेगा जिला मत्स्य कार्यालय में शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सीआईएफ आरआई के निदेशक डॉ.बीके दास, प्रधान वैज्ञानिक डॉ आर्यन कांति दास, खूंटी के जिला मत्स्य पदाधिकारी नवराजन तिर्की सहित अन्य ने महिला मत्स्य पालकों का उत्साहवर्धन किया।
किंग फिशरीज प्रक्षेत्र में बायोफ्लाॅक वह आरएएस स्थल का भ्रमण
निदेशक, सीआईएफआरआई डाॅ. बीके दास एवं प्रधान वैज्ञानिक डाॅ.अर्चन कांति दास ने रातू स्थित किंग फिशरीज प्रक्षेत्र में बायोफ्लाक एवं आरएएस का स्थल भ्रमण किया। सिमडेगा से लौटने के क्रम में मत्स्य विभाग द्वारा पीएमएमएसवाई अन्तर्गत संचालित योजनाओं का अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया। सराहनीय उपलब्धि से दोनों अधिकारी काफी प्रभावित हुए। किंग फीशरीज के संचालक निशान्त कुमार ने वैज्ञानिकों को अपने फार्म का भ्रमण कराया।
0 Comments