रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राजधानी के बड़गांई बस्ती निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी अख्तर के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्वर्गीय अख्तर कांग्रेस के सच्चे सेवक थे इसके अलावा वह एक कर्मठ समाजसेवी भी थे।
समाज के सभी वर्गों के बीच उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
श्री सहाय शुक्रवार को स्वर्गीय अख्तर के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
इस मौके पर श्री सहाय के निजी सहायक दीपक प्रसाद सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेता, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Comments