रांची। अरगोड़ा-पुन्दाग रोड स्थित जयश्री ग्रीन सिटी परिसर में गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर चित्रगुप्त पूजा के आयोजक संजय समर (वरिष्ठ पत्रकार) व अन्य सहयोगियों के सौजन्य से मुहल्ले के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।
भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना के पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सम्मान समारोह में बुजुर्गों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा दिखाने में बुजुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जीवनकाल के उतार-चढ़ाव को देखते हुए, कई झंझावातों को झेलते हुए उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ समाज को मिलता है। इससे सामाजिक सशक्तिकरण को भी बल मिलता है। उन्होंने युवाओं से बुजुर्गों का मार्गदर्शन लेते रहने की अपील की।
इस अवसर पर जयश्री ग्रीन सिटी निवासी सहित अन्य मौजूद थे।
0 Comments