रांची: जमीअतुल इराकीन पंचायत मुजाहिद नगर हिंदपीढ़ी रांची की एक बैठक मोहम्मद अल्तमश के मकान पर हुए। बैठक की अध्यक्षता जमीयतुल इराकीन पंचायत हिंदपीढ़ी रांची के संरक्षक हाजी अलीम ने किया और संचालन पंचायत के अध्यक्ष मोहम्मद अल्तमश ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए यंग इराकी झारखंड के कन्वीनर शाह उमैर ने कहा कि आने वाले नस्लों के लिए हमें एक साथ आना होगा।
हम आपसे 1 दिन की कुर्बानी मांग रहे है। जो हम सब के आने वाले नस्लों के लिए बेहतर होगा। हम अपने लिए कुछ नहीं मांग रहे हैं। हमें किसी मजहब, मसलक, बिरादरी, से कोई लड़ाई नहीं है। हम अपना हक सरकार से मांग रहे हैं। आप हमारा साथ दीजिए। यह लड़ाई लंबी है इसे हम सबको मिलकर लड़ना है। वही खुर्शीद हसन रूमी, शुजाउद्दीन प्रवेज और कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर भारी संख्या में उपस्थित थे।
0 Comments