ए.एफ.एम.आई द्वारा इंटरनेशनल एजुकेशनल कन्वेंशन एंड गाला अवार्ड सरोमोनी में झारखण्ड के 6 टॉपर छात्रों का चयन

 


 ए.एफ.एम.आई द्वारा इंटरनेशनल एजुकेशनल कन्वेंशन एंड गाला अवार्ड सरोमोनी में झारखण्ड के 6 टॉपर छात्रों का चयन

रांची: अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम्स ऑफ इंडियन ओरिजिन ( ए.एफ.एम.आई) AFMI द्वारा हर साल अयोजित होने वाले   इंटरनेशनल एजुकेशनल कन्वेंशन एंड गाला अवार्ड सरोमोनी( सम्मान समारोह ) में झारखण्ड राज्य 6 टॉपर छात्रों का चयन होगया। जिसमे मैट्रिक के 4 टॉपर और इंटर 3 टॉपर शामिल हैं।
ए.एफ.एम.आई संस्था (USA &  CANADA ) द्वारा हर साल देश के
सभी प्रदेशों में मेरिट के आधार पर अल्पसंख्यक टाॅपर स्टुडेंट को  जिसमे 3 मैट्रिक बोर्ड से और 3 इंटरमीडिएट बोर्ड्स से मेरिट के आधार पर चयन कर उन्हें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल्स से सम्मानित करती है, साथ मे स्कॉलरशिप और सर्टिफिकेट देती है। 2022 के अवार्ड फंक्शन में झारखण्ड के जिन छात्रों का चयन हुआ है उनके नाम इस प्रकार है। 
1. सानिया अख्तर , जमशेदपुर, 10वीं बोर्ड  98 प्रतिशत, गोल्ड मेडल। 2. मो. कैफ खान खूंटी 10वीं बोर्ड 98 प्रतिशत गोल्ड मेडल।
3. रिदा अख्तर , जमशेदपुर 10वीं बोर्ड 97.20 प्रतिशत सीवर मेडल।
4. शब्बीर अंसारी, गिरिडीह 10वीं बोर्ड 96.60 प्रतिशत ब्रॉन्ज़ मेडल।
5. सिमरन नौरीन,  रांची इंटरमीडिएट बोर्ड 96.60 मेडल गोल्ड।
6. नुसरत जहाँ ,  रांची इंटरमीडिएट बोर्ड 95 प्रतिशत सिल्वर मेडल।
7. मो. आबिद हुसैन , रांची इंटरमीडिएट बोर्ड 93. 20 प्रतिशत ब्रॉन्ज़ मेडल।
AFMI के झारखण्ड कोर्डिनेटर और फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने बताया कि AFMI का गला अवार्ड फंक्शन( कार्यक्रम) 31 दिसंबर 2022 और 1 जनवरी 2023 को न्यू दिल्ली में आयोजित होगा जिसमे  
सभी प्रदेशों के छे छे छात्र शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में   शामिल होने के लिए सभी छात्रों को पेरेंट्स सहित आने जाने , खाने और वहां रुकने का इंतजाम AFMI संस्था द्वारा किया जाता है।
झारखण्ड प्रदेश से मेडल हासिल करने वाले सभी छात्रों को फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी, रांची  मुबारक बाद पेश करती है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image