श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने की गरीबों और जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र वितरण की अपील



बेघर-बेसहारों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : तुषार कांति शीट

  विशेष संवाददाता 

रांची। बेघर और बेसहारों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। पीड़ित मानवता की सेवा करने से मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है, सुखद अनुभूति होती है। उक्त बातें श्री रामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांति शीट ने कही। उन्होंने कहा कि हर वर्ष जाड़े के मौसम में विपरीत परिस्थितियों में जिंदगी जीने की जद्दोजहद कर रहे बेघर और बेसहारा लोगों को गर्म वस्त्र देकर राहत प्रदान की जाती है। इस वर्ष भी संस्था की ओर से बेघर-बेसहारे गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल व अन्य गर्म वस्त्र के वितरण की योजना है। 

स्लम एरिया और शहर के विभिन्न जगहों पर ठंड से ठिठुरते बेघर और बेसहारा लोगों की सहायता करने के लिए श्रीरामकृष्ण सेवा संघ की ओर से अपील भी की गई है। 

 गौरतलब है कि संस्था  के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष जाड़े में गरीबों-बेसहारों के बीच कंबल व गर्म वस्त्र आदि का वितरण किया जाता है। इस दिशा में संघ के सभी पदधारी व सदस्यगण काफी सक्रिय हैं।

उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों से भी गरीबों-जरूरतमंदों के बीच कंबल व गर्म वस्त्र  बांटने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image