सिनर्जी टेक्नोफीन ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने का दिया प्रशिक्षण

 

सिनर्जी टेक्नोफीन ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने का दिया प्रशिक्षण 

रबी फसलों पर कृषक वैज्ञानिकों द्वारा परिचर्चा आयोजित 

विशेष संवाददाता

रांची/लातेहार। सिनर्जी टेक्नोफिन,नई दिल्ली द्वारा बायर परियोजना के तहत लातेहार में किसानों को फसलों के बेहतर उत्पादन और खेती के लिए वित्तीय सहायता से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जिनका उद्देश्य किसान उत्पादक संघ को तकनीकी सहायता प्रदान करना, सरकारी  योजनाओं से जोड़ना, कृषि व्यवसाय पर प्रशिक्षण कराना, समूह के निर्देशक मंडल की क्षमता निर्माण पर प्रशिक्षण कराना, डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी देना, वैज्ञानिक तकनीक से फसल फसल उत्पादन कराना है। 


               इस परियोजना अंतर्गत लातेहार  जिला के किसान उत्पादक संगठनों को रबी फसलों पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मनिका  और लातेहार  के किसान उत्पादक संघ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर आशा कुजूर विशेष रुप से मौजूद थीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र , उद्यान विभाग के सुनिता सिंह और ब्लॉक कृषि पदाधिकारी, एफपीओ के डायरेक्टर चन्द्रशेखर सिंह  उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकित सिंह (एफपीओ कोऑर्डिनेटर) द्वारा किया गया। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र से सुनीता सिंह द्वारा रबी फसल दलहनी, तिलहनी, मक्का की उन्नत फसल उत्पादन तकनीकी, सब्जियों के बीज उत्पादन, फसल गुणवत्ता, पशुपालन, मृदा जांच और उनके महत्व के बारे में किसानों की जानकारी दी गई।
             ‌‌  समूह को सरकारी योजनाओं से कैसे जोड़ा जा सकता है, कैसे समूह सरकारी योजनाओं का फायदा ले सकता है और किसान बिचौलियों से कैसे छुटकारा पा सकते हैं,  इन जानकारियों सहित किसानों को डीबीटी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
एफपीओ कोऑर्डिनेटर अंकित सिंह  द्वारा रबी फसलों पर लगने वाले कीट, बीमारियों के नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मौसमी फसलों को व्यावसायिक स्तर पर बाजार मांग के आधार पर खेती करने का सुझाव दिया।
 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने किसानों को भूमिका और दायित्व शक्ति, कार्य, वित्तीय निर्माण को कैसे मजबूत करें, डिजिटल साक्षरता, इनाम पर पंजीकरण, खरीद बिक्री के लिए बाजार व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
मनिका किसान संसाधन केंद्र प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड एवं जोहार लातेहार फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड 
कार्यक्रम में उपस्थित शेयर धारक कृषक, कुछ प्रगतिशील कृषक ने अपने अनुभव साझा किए।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image