रांची: डोरंडा मणिटोला फिरदौस नगर स्तिथ खानकाह मजहरिया मुनअमिया मे हर साल की तरह इस साल भी 2 रोज़ा उर्स ए गौस ए आज़म की शुरुआत कल दिनांक 5 व 6 नवंबर दिन शनिवार व रविवार को होने जा रहा है। उर्स ए गौस ए आज़म का आयोजन खानकाह मजहरिया मुनअमिया के सज्जादा नशीं पीरे तरीकत रह्बर ए शरीयत हज़रत मौलाना अल्हाज सैय्यद शाह अल्कमा शिबली कादरी के जानिब से किया जा रहा है। दो दिवसीय उर्स मे कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है।
5 नवंबर*(शनिवार)
सुबह *8:30* मे कुरानखानी वा कुल शरीफ़, सलातो सलाम व तकसीमे सिरनी।
दोपहर *2:30* मे तकसीमे लंगर
#शाम *4:30* फतिहा खाजगाने चिस्त व गागर शरीफ़ व सजराखानी सिलसिला चिस्तीय मुनअमिया फैयाज़िया व तकसीम तकसीमे तबररुक।
शाम *6:30* हलकए जिक्र कादरिया मुनअमिया फैयाज़िया फिर कुल शरीफ़ व मनाकिबे गौसुल आज़म बा सुरते नसरो नज़म व दारूद सलातो सलाम व दुवाए खैर, तकसीमे सिरनी।
रात *8:30* मजलिसे सेमा जिसमे पटना के मसहूर खानकाही कव्वाल हाजी अनीस खां अपने हमनवा के साथ सरकारे गौसुल आज़म की बारगाहा मे नजरानए अकीदत पेश करेंगे फिर सज्जादा नशी की दुवा पर महफिल का एकतदाम होगा। अंत मे हाजरीन को सरकारे गौसुल आज़म के तबररुक से जेयाकत की जायेगी।
वही 6 नवंबर(रविवार)
#सुबह *10* बजे मसहूर उलमा-ए कराम व मसाएख एज़ाम की हुजूर गौसुल आज़म की शान मे मोनाकिब बयान होगा। उसके बाद नेयाजे खास होगी।दोपहर *3* बजे मजलिसे शमा होगी उसके बाद लंगर शरीफ खिलाया जायेगा।
शाम *6:30* बजे कुल शरीफ़ व महफिले शमा होगी फिर दुवा के साथ महफिल का एकतेदाम होगा।उर्स मे सूबे रियासत झारखंड के अलावा दीगर रियासातो से मुरीदिनों मूतावस सलीन उर्स मे पहुंचते है। लिहाज़ा भी उर्स गौसुल आज़म मे शरीक होकर फैजाने गौसुल आज़म से मूसतफिज हो।
0 Comments