रिम्स के आईसीयू में भर्ती जूनियर एथलीट जूली महतो से मिले मथुरा प्रसाद महतो, कुशलक्षेम जाना


 विशेष संवाददाता

रांची। राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स टीम की खिलाड़ी जूली महतो (पिता स्व.लालू महतो ,बंदरचुया, बलियापुर थाना,धनबाद) से जेएमएम के सचेतक व झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक मथुरा प्रसाद महतो रिम्स जाकर मिले व उनका कुशलक्षेम जाना।  साथ ही रिम्स निदेशक से मिलकर बेहतर चिकत्सा मुहैया कराने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि राजधानी स्थित रिम्स के आईसीयू (बेड नं 8) में भर्ती जुली महतो धनबाद के महुदा में एक  सड़क हादसा में विगत 30 अक्टूबर को घायल  हो गई थी।

 श्री महतो ने कहा कि झारखंड की होनहार बेटी है। हमारी सरकार एथलेटिक्स  खिलाड़ी जूली महतो के साथ हर संभव सहयोग के लिए खड़ी है। चिकित्सा सुविधा में अभी तक कोई कमी नहीं हुई है। मौके पर श्री महतो के साथ झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो भी थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image