श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने मनाई श्रीश्री मां शारदा देवी की 170 वीं जयंती
श्रद्धालुओं के बीच किया गया भोग प्रसाद का वितरण
विशेष संवाददातारांची। श्री रामकृष्ण सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को निवारणपुर स्थित बीएसवी विद्यालय परिसर में श्रीश्री मां शारदा देवी की 170 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शारदा माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूजा-अनुष्ठान केके राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
मौके पर श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का भी वितरण किया गया।
जयंती समारोह में सुकृत भट्टाचार्य, डॉ.स्मिता डे, सजल बनर्जी, शैवाल बनर्जी, आनंद रंजन घोष, तन्मय मुखर्जी, विवेक राॅय, अमृता चटर्जी, ताराशंकर सामंत, सुशील पात्रा, आलोक सिन्हा, डॉ.आशुतोष चटर्जी, शिवेन राय, अरुण दयाल, छंदा घोष, मीरा दास गुप्ता, अर्चना चक्रवर्ती सहित काफी संख्या में श्री रामकृष्ण सेवा संघ के सदस्यगण शामिल हुए। उक्त जानकारी श्री रामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट ने दी।
0 Comments