एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों में कोविड-19 जांच टीम की

 


कोविड-19 जांच हेतु टेस्टिंग टीम और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों में कोविड-19 जांच टीम की कीगई प्रतिनियुक्ति

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने जारी किये आदेश

तीन शिफ्ट में की गई है टेस्टिंग टीम और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति      
कोविड-19 के नये वैरिएंट BF.7 के प्रसार के रोकथाम को लेकर रांची में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोविड-19 जांच कराने हेतु टेस्टिंग टीम और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आदेश जारी किया गया है।
निम्न स्थानों पर की गई है टेस्टिंग टीम और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति:-
1. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची।
2. हटिया रेलवे स्टेशन।
3. रांची रेलवे स्टेशन।
4. बस स्टैंड, पटेल चौक, रांची।
5. खादगढ़ा बस स्टैंड।
6. आईटीआई बस स्टैंड।
अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड, रांची के पत्र के आलोक में इन स्थानों पर राज्य के विभिन्न जिलों एवं देश के अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोविड-19 जांच टीम द्वारा की जाएगी।
तीन शिफ्ट में की गई है प्रतिनियुक्ति
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों के टेस्टिंग टीम के कर्मियों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तीन शिफ्ट में की गई है। सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक, दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक इनकी प्रतिनियुक्ति की गई है।
उपायुक्त, रांची द्वारा सिविल सर्जन, रांची को कोविड टेस्टिंग टीम को पर्याप्त मात्रा में जांच हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को भी उपायुक्त द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image