झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो नेशनल जूनियर जूडो चैंपियनशिप का उद्घाटन किया
माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबीन्द्र नाथ महतो आज हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम रांची में नेशनल जूनियर जूडो चैंपियनशिप वर्ष 2022-23 का बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।माननीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल से सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास होता है। झारखंड खेल की भूमि है। यहां के नौजवान खेल में अपनी ऊर्जा को झोकना जानते हैं।जूडो आज विश्व में खेल के सबसे बड़े संस्था ओलंपिक में शामिल है। मुझे आशा है कि इस तरह के प्रतिस्पर्धा से निकले हुए खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुंचेंगे और हमारे देश दुनिया का नाम को रोशन करेंगे। इस चैंपियनशिप में भारत के विभिन्न राज्यों से 700 खिलाड़ियों शामिल हो रहे हैं। इस उद्घाटन समारोह में झारखंड के पूर्व मंत्री श्री केएन त्रिपाठी,जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी, झारखंड जुडो एसोसिएशन के पदाधिकारी गण के साथ-साथ भारी संख्या में प्रतिभागी गण उपस्थित रहे।
0 Comments