कांटाटोली फ्लाईओवर का काम समय से


कांटाटोली फ्लाईओवर के समय से बनने की उम्मीद जगी,तेजी से चल रहा काम

रांची कांटाटोली फ्लाईओवर का काम तमाम बधाओं के बीच तेजी से चल रहा है। अत्याधुनिक सेगमेंटल गडर प्रणाली से बन रहे कांटाटोली फ्लाईओवर का कार्य अब जमीन पर दिखने लगा है। पिछले सात माह में ही 10 पिलर यानी खंभे जमीन के उपर आ गये हैं। जबकि, बाधाओं के कारण पिछले साल में मात्र दो पिलर ही बन पाये थे।


 कांटाटोली फ्लाईओवर 2240 मीटर लंबा योगदा सत्संग भवन से शांतिनगर तक बन रहा है। फ्लाईओवर के लिए कुल 42 पिलर बनना है। बाकी पिलर भी समय से बन जायेंगे। इसके बाद फैक्ट्री से बन कर आये 16-16 मीटर के सेगमेंटल गडर को पिलर पर रखकर फ्लाईओवर का रूप दिया जाना शुरू किया जायेगा। यह गडर चेनवाले क्रेन से पिलर पर चढ़ाया जायेगा। सबसे कठिन कार्य 16 मीटर के एक गडर को फैक्ट्री से कांटाटोली तक लाना होगा। 16 मीटर का गडर नामकुम से लाने में चौक चौराहों पर घुमाना एक कठिन कार्य होगा। जिसे प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से गडर लाकर पिलर पर चढ़ाया जायेगा। अब तक 17 पाइल कैप की भी कास्टिंग हो चुकी है।
जल्द शुरू होगा सर्विस लेन बनाने का काम
जुडको ने फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी मेसर्स दिनेशचंद्र अग्रवाल एंड संस को दोनों ओर सर्विस लेन बनाने के लिए अलकतरा उपलब्ध करा दिया गया है। अब जल्द ही सर्विस लेन बनाने का भी काम शुरू हो जायेगा। इससे आम लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। बरसात के कारण सर्विस लेन का कालीकरण नहीं हो पा रहा था।


Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image