रांची की भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक: शशि भूषण राय

 


रांची की भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक: शशि भूषण राय 

 _सभी वर्ग का मिला अपार जनसमर्थन_ 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता श्री शशि भूषण राय ने 17 दिसंबर को हुई राजधानी रांची में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कांग्रेस पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा में अपार जनसमर्थन मिला I समाज के हर वर्ग के लोगों ने काफी बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और कांग्रेस पार्टी एवं देश के प्रति अपने समर्थन को दर्शाया। 

देश अब भाजपा के महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को नकारते हुए कांग्रेस पार्टी के तरफ वापस जुड़ने को तैयार है। 

भारत जोड़ो यात्रा में विशेषकर हमारे विधायक दल नेता आदरणीय आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता जी , प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में हमारे नवनियुक्त महानगर रांची जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ• कुमार राजा और रांची ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ• राजेश किरण महतो एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा सफल आयोजन किया गया l 
प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने भी विशेष योगदान दिया I  देश की जनता आज हमारे नेता राहुल गांधी जी को काफी आशा भरी नजर से देख रही हैं। राहुल जी जिस तरह से जनता से संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सामने रख रहे हैं, उससे भाजपा सरकार पूरी तरह डर चुकी है और उनकी हताशा नजर आ रही है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं ।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image