स्टार इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

 


स्टार इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

 विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने की जरूरत : संचयिता सिंह

रांची। स्टार इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग छठे से दसवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चे इस विज्ञान प्रदर्शनी के लिए कुल 16 समूहों में वर्गीकृत हुए थे। जिन्होंने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण व ज्ञानवर्धक विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। 

 इसमें स्मार्ट सिटी, फ्रांसीसी क्रांति, मानव निर्मित द्वीप, जल संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, ताप ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा में रूपांतरण आदि शामिल हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल देखकर अभिभावक, शिक्षकगण सहित अन्य काफी प्रभावित हुए।

 इस प्रदर्शनी में भाग लेकर बच्चों ने यह साबित कर दिखाया कि आज के बच्चे विज्ञान से अछूते नहीं रह सकते।विज्ञान के प्रति बच्चों का उत्साह देखकर अभिभावक को अति प्रसन्नता हुई। 

अभिभावकों में से रजनीकांत शर्मा, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार सिंह और नम्रता सिंह को जज का पदभार मिला था। जिन्होंने बड़ी कुशलतापूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन किया। 

कार्यक्रम के अंत में  प्रधानाचार्या और विद्यालय की सचिव संचयिता सिंह ने अपने वक्तव्यों से बच्चों व अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।  इस दिशा में शिक्षकों को सदैव प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वालों में से विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image