इकरा मस्जिद के नए खतीब बने मौलाना मुहम्मदुल्लाह कासमी

 


मौलाना मुहम्मदुल्लाह कासमी को इकरा मस्जिद का नया खतीब नियुक्त किया गया 

 रांची: रांची शहर के बीचो बीच मेन रोड स्थित चर्चित मस्जिद मस्जिद इकरा में पिछले कुछ महीनों से खतीब का पद खाली था। शुक्रवार के मौके पर अस्थाई रूप से नियुक्त खतीब खिताबत कर रहे थे।  इन्हीं हालातों को देखते हुए इकरा मस्जिद की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में मजलिस शूरा के सभी सदस्यों की एकमत राय से इकरा मस्जिद शूरा कमिटी ने रांची निवासी मौलाना मुहम्मदुल्लाह कासमी पिता कारी सोहेब अहमद, दादा स्वर्गीय कारी अलीमुद्दीन को इकरा मस्जिद का खतीब नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि स्वर्गीय कारी अलीमुद्दीन कासमी ने अपना पूरा जीवन धर्म मज़हब की सेवा में समर्पित कर दिया। जिसके गवाह रांची व आसपास के क्षेत्र के हैं। 


 रांची शहर से 25 किलोमीटर दूर बनापीढ़ी निवासी कारी अलीमुद्दीन कासमी ने रांची को अपना घर बनाया। वह अपनी युवावस्था और अंतिम सांस तक मदीना मस्जिद में इमाम और खतीब रहे। उनका बेटा कारी सोहेब अहमद झारखंड के प्रसिद्ध मदरसा आलिया अरबिया कांके का एक वरिष्ठ शिक्षक हैं।  रांची और उसके आसपास में उनके हजारों शिष्य हैं। जो धर्म सेवा में लगे हैं। मौलाना मुहम्मदुल्लाह इन्ही कारी शोहेब के बेटे हैं।  युवा हैं, उत्साह और उमंग से भरे हुए हैं।  धर्म और शरीयत की सेवा की भावना से ओत-प्रोत है। इस अवसर पर मस्जिद के सभी सदस्यों ने उम्मीद जाहिर किया कि नए खतीब मौलाना मोहम्मदुल्लह कासमी कौम व मिल्लत का सही रहनुमाई करेंगे।  इसके लिए मजलिस शूरा इकरा मस्जिद के सभी सदस्य आपके आभारी रहेंगे।  बैठक में फिरोज हैदरी, सरवर खान, मोहम्मद कलाम, फहीम अहमद, मो वसीम अकरम, समीउल्लाह, तनवीर आलम मुहम्मद इकबाल, शकील अहमद सहित मजलिस के अन्य सदस्य शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image