मुस्लिम, दलित एवं महिला मुक्त झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी बर्दाश्त नहीं: अजहर कासमी
रांची: मुस्लिम मजलिस ए उलेमा झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष एम ए अज़हर कासमी ने प्रेस बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजकीय षड्यंत्र के तहत झारखंड प्रदेश में मुस्लिम, दलित एवं महिलाओं के राजनीतिक भागीदारी को समाप्त कर दिया। समय रहते हुए अगर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस कथित संयोजित षड्यंत्र से बाहर निकलने का काम नहीं करती है तो झारखंड प्रदेश से कांग्रेस पार्टी जड़ से समाप्त हो जाएगी। ज्ञात हो कि झारखंड प्रदेश में जनसंख्या के क्रम अनुसार मुसलमानों की 18-20 % एवं दलितों की 13 से 15% आबादी है। अर्थात झारखंड में इन दोनों विशेष वर्ग को कोई भी केंद्रीय एवं क्षेत्रीय दल इनके भागीदारी के दरकिनार करके आगे नहीं बढ़ सकती है। इस मौके पर एम ए अज़हर कासमी ने कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हुए कहा कि समय रहते गढ़वा, कोडरमा, गुड्डा, साहिबगंज, लोहरदगा, एवं ग्रामीण क्षेत्र से मुसलमानों को भी अध्यक्ष के रूप में भागीदारी प्रदान करें। और साथ ही साथ चतरा एवं लातेहार जिला से जनजातीय वर्ग के लोगों को भागीदारी एवं साथी राज्यस्तरीय किसी दो जिला में महिलाओं को अध्यक्ष बनाकर सम्मान देने का कार्य करें। वरना मुस्लिम मजलिस उलेमा झारखंड राज्य स्तरीय जन जागरण राजनीतिक अधिकार कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, और झारखंड कांग्रेस कमेटी के चेहरे से सैकुलर होने का निकाब का पर्दाफाश करेगा। साथ ही झारखंड प्रदेश के सभी मुस्लिम समुदाय के सेकुलर पार्टी के ढोंगी झांसे में ना पडने की अपील करेंगे।और शो कोल्ड सेकुलर पार्टी को छोड़कर किसी भी राजनीतिक दल से हाथ मिला कर अपने मुस्लिम समाज का कल्याणकारी कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यकता पड़ी तो नान सैकुलर पार्टी से भी हाथ मिलाने में गुरेज नहीं करेंगे।
0 Comments