श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने ओल्ड एज होम में वृद्ध महिलाओं के बीच किया गर्म वस्त्र वितरण
पीड़ितों की सेवा से होती है सुखद अनुभूति : तुषार कांति शीट
विशेष संवाददाता रांची। शहर की लोकप्रिय सामाजिक-धार्मिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सौजन्य से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए रविवार को हेसाग, हटिया (लटमा रोड) स्थित ओल्ड एज होम, 'अपना घर' में वृद्धजनों के बीच गर्म वस्त्र व कंबल का वितरण किया गया। मौके पर वृद्ध महिलाओं को भोजन का पैकेट व फल आदि भी दिए गए। अपना घर ओल्ड एज होम की व्यवस्थापिका सिस्टर एम्मा ने श्रीराम कृष्ण सेवा संघ द्वारा किए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
संस्था के सहायक सचिव तुषार कांत शीट ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर संस्था के तन्मय मुखर्जी, मलय साहू, मृणाल बोधक, आनंद रंजन घोष, विवेक रॉय, अरुण सिन्हा, अजय पांडे, जयंती साहू, आलोक मजूमदार, डॉ.स्मिता डे, सुकृत भट्टाचार्य, डॉ.आशुतोष चटर्जी, आलोक सिन्हा, तनय शीट, पीएल पॉल, सुशील पात्रा,अर्चना चक्रवर्ती सहित अन्य मौजूद थे।
0 Comments