झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा, केंद्रीय समिति की सत्र-2022-23 के लिए सर्वोच्च निर्णायक कमिटि का गठन कर दिया गया है. 25 सदस्यों वाले इस कोर कमिटि में फिलहाल 20 सदस्यों का मनोनयन किया गया है, जबकि पाँच सदस्यों का चुनाव कोर कमिटि की बैठक में ही किया जायेगा. इस कोर कमिटि की पहली बैठक आगामी 24 दिसंबर को रांची में रखी गई है. यह जानकारी आज वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
केंद्रीय अध्यक्ष श्री साहु द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस कोर कमिटि में उनके स्वयं (महेश्वर साहु) के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु (कांके), वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव (गोमिया), संजीव चौधरी (रांची), अश्विनी कुमार साहु (अरगोड़ा), रामसेवक प्रसाद (अधिवक्ता, हाइकोर्ट), केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहु (ओरमांझी), परशुराम प्रसाद (रांची), प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार (गोला), उप-प्रधान महासचिव उपेंद्र प्रसाद साहु (धुर्वा), इंदुभूषण गुप्ता (रातू रोड़), केंद्रीय महासचिव कपिल प्रसाद साहु (रांची), केंद्रीय सचिव गुड्डू साहा (रातू), शिवनंदन प्रसाद (अरगोड़ा), संगठन सचिव अनिल वैश्य (पंडरा), मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु (कांके), रांची जिला अध्यक्ष रोहित कुमार साहु, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणू देवी, महासचिव पूनम जायसवाल एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु को रखा गया है. जबकि विशेष परिस्थिति में अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को बैठक में आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया जा सकता है.
0 Comments