कांटाटोली फलाईओवर के निर्माण के दौरान क्रेन पलटा, इंजीनियर की मौत रांची। कांटा टोली फलाईओवर के निर्माण के दौरान आज एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक सिविल इंजीनियर की मौत हो गयी, जबकि एक कर्मी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना दोपहर की है। नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक के पास यह हादसा हुआ। कांटा टोली फलाईओवर के निर्माण के दौरान क्रेन से पाइलिंग हटाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन अनियंत्रित हो गया और पास में ही खड़े सिविल इंजीनियर चूड़ामणि और एक मजदूर की ऊपर गिर पड़ा। दोनों क्रेन के नीचे दब गये। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत कंपनी के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में दूसरे क्रेन की मदद से सिविल इंजीनियर और मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर को रिम्स में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज करने के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। फलाईओवर निर्माण के दौरान हुए हादसे में अपने साथी की मौत से साइट पर काम करने वाले सभी अभियंता बेहद गुस्से में है।
आक्रोशित अभियंताओं और मजदूरों ने पहले साइट पर हंगामा भी किया। इसके बाद रिम्स के बाहर भी हंगामा किया। हालांकि मौके पर पुलिस की टीम ने उन्हें शांत करवाया। फलाईओवर निर्माण का काम कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी ने हादसे में मारे गए सिविल इंजीनियर के आश्रितों को हर सहायता और सुविधा देने का भरोसा दिलाया है।
0 Comments