हटिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों संग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अजय नाथ शाहदेव
हटिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों संग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अजय नाथ शाहदेव कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि देश वर्तमान में महंगाई, बेरोजगारी समेत नफरतों के बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस देश में सभी धर्मों, जातियों का सम्मान करते हुए समस्त भारत में एकता स्थापित करना चाहती है जहां सभी का सम्मान हो,सभी हाथों में काम हो और देश पूरे विश्व में बुलंदियों के शिखर पर हो।
यात्रा का आयोजन महानगर कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की, रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश किरण महतो सहित अन्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही। यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होकर कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि के साथ समापन हुआ।
0 Comments