रांची। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय ने विवेकानंद शर्मा को उनके शोध थीसिस "झारखंड (भारत) में एफएचआरएआई सूचीबद्ध होटलों में चुनिंदा मानव संसाधन प्रथाओं और संगठनात्मक परिणामों के बीच संबंध पर एक अध्ययन" के लिए प्रबंधन में पीएचडी से सम्मानित किया है। यह थीसिस 19 दिसंबर, 2022 को उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के प्रबंधन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरविंद हंस के मार्गदर्शन में प्रस्तुत की गई थी।
डॉ. विवेकानंद शर्मा जानकी निवास, साकेत विहार, अंबेडकर चौक, देवघर के रहने वाले हैं। विदित हो कि विवेकानंद शर्मा अवकाशप्राप्त उपनिदेशक,डाक प्रशिक्षण केन्द्र, दरभंगा, दीनदयाल शर्मा के पुत्र हैं। डॉ विवेकानंद शर्मा को भारत विकास परिषद बैद्यनाथधाम के अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रो अरविंद कुमार झा,दीनदयाल शर्मा ने बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। उक्त जानकारी संतोष कुमार शर्मा ने दी।
0 Comments