आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 01 से 15 फरवरी तक लगेगा

 













आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लगेगा कैंप
01 से 15 फरवरी 2023 तक लगेगा कैंप

उप विकास आयुक्त, रांची श्री दिनेश कुमार यादव ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश
सहिया, राशन डीलर, एसएचजी की महिलाएं लोगों को नजदीक के प्रज्ञा केंद्र लाने में करेंगे सहयोग
रांची जिला में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगाया जाएगा। उप विकास आयुक्त रांची श्री दिनेश कुमार यादव ने आज दिनांक 30 जनवरी 2023 को आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आयोजित बैठक में इससे संबंधित दिशा-निर्देश दिए। वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में निदेशक डीआरडीए, जिला योजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओआईसी, सीएससी मैनेजर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
01 से 15 फरवरी 2023 तक कैंप का आयोजन
गुलाबी/पीला/हरा राशन कार्डधारी योग्य परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर 1 से 15 फरवरी 2023 तक कैंप लगाया जाएगा। कैंप में योग्य व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए टीम उपस्थित रहेगी। उप विकास आयुक्त ने सहिया,पीडीएस डीलर, एसएचजी की महिलाएं, सेविका को योग्य परिवारों को कैंप तक लाने में सहयोग करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि वैसे व्यक्ति जो आयुष्मान कार्ड बनाने में असमर्थ हैं, उन्हें सहिया, राशन डीलर, एसएचजी की महिला, सेविका नजदीक के प्रज्ञा केंद्रों में ले जाएं। उप विकास आयुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी पंचायतों में कैंप का आयोजन करने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कैम्प में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत् निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभुक को गुलाबी/पीला/ हरा राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर के साथ आना होगा ताकि लाभुक का आयुष्मान कार्ड तुरन्त बन सके। आयुष्मान कार्ड बनाने के बाद प्रत्येक पात्र परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क ईलाज प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत् राज्य एवं देश के सभी सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त किया जा सकता है।
x

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image