राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को प्रशांत सिन्हा एवं अब्दुल वाहिद खान ने दी उनके जन्मदिन पर बधाई
रांची/ चास:- झारखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी प्रशांत सिन्हा एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं चास नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान ने रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के आवास पर उनके जन्मदिन पर गुलदस्ता, मिठाई देकर उन्हें बधाई दिया। और शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी प्रशांत सिन्हा ने ने शिबू सोरेन को केक खिलाते हुए कहा कि शिबू सोरेन का जन्मदिन पूरा देश एवं प्रदेश में मनाया जा रहा है। आज इनका आशीर्वाद लेने आए हैं। झारखंड का गठन शिबू सोरेन का ही देन है । शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के लिए 40 वर्षों तक संघर्ष किया। तब आज हम लोगो को झारखंड राज्य मिला है। शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अगुवाई में झारखंड विकास कर रहा है। शिबू सोरेन के जन्मदिन के मौके पर प्रशांत सिन्हा एवं अब्दुल वाहिद खान ने कई विषयों पर भी बात की।
0 Comments