इराकी गर्ल्स स्कूल में गणतंत्र दिवस पर रंगा रंग कार्यक्रम

 


इराकी गर्ल्स स्कूल में गणतंत्र दिवस पर रंगा रंग कार्यक्रम





रांची: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर इराकी गर्ल्स स्कूल के छात्रों ने रंगा रंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जमीयतुल इराकीन रांची के अध्यक्ष हसीब अख़्तर और महासचिव सैफुल हक़ ने  किया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति कविता, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

 इस अवसर पर पंचायत के अध्यक्ष हसीब अख़्तर ने बच्चो को 26 जनवरी की अहमियत और कुर्बानी को बताया। महासचिव  सैफुल हक़ ने कहा की 26 जनवरी 1949 को भारतीय संविधान बनकर तैयार हो गया था। इसे बनाने में दो वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया गया। यह दिन हमारे लिए बड़े गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों की जीवनीयों और उनके बताए हुए मार्गों का अनुसरण कर हम अपने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में सफल होंगे।

सैफुल हक़ ने कहा की हमारी टीम एजुकेशन और स्वस्थ पर अभी फोक्स कर रही है। हम सबकी कोशिश है की इराकिया स्कूल को पहले वाला मकाम दिलाना। जहां पढ़ाई इतनी अच्छी होती थी के लोग एडमिशन के लिए लाइन लगाते थे। हम और हमारी टीम इस पर काम कर रही है। बस अपलोग का स्पोर्ट चाहिए। बेहतर करने वाले छात्राओ को कमिटी के तरफ से सम्मानित किया गया। मिठाईयां बांटी गई। मौके पर हसीब अख्तर अध्यक्ष, मोहम्मद दस्तगीर उपाध्यक्ष, सैफूल हक महासचिव और मोहम्मद गियास उदीन संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष मुजाहिद सोहेल, कार्यकारिणी सदस्य (आमला मेम्बर में) अरसद शमीम, मुजाहिदुल इस्लाम, सरफराज अहमद, मतीउर रहमान, उसामा, कमाल उददिन, परवेज आलम, जावेद शहजाद, अब्दुल गफुर शाजली, मुसतकीम आलम समेत अफरोज आलम, सुलतान जुबैर, छोटू भाई, फारूक अहमद, प्रोफेसर अनिसुर्रहमान, मो सुब्हान, शकील अहमद, पूर्व अध्यक्ष मजहर अली  आदि थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image