मोर्चा को सशक्त करने के लिए एक कार्यकारिणी का गठन

 


 मोर्चा को  सशक्त करने के लिए एक कार्यकारिणी का गठन

झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के समीक्षा बैठक में लिए गये कई निर्णय

राँची, दिनांक, 30/01/23, 
 झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की समीक्षा बैठक धुर्वा गोलचक्कर के निकट भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में श्री विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु निम्नवत हैं  :
1. दिनांक 21 जनवरी 2023 को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शामिल होने वाले तमाम शिक्षक संगठनों एवं राज्य के विभिन्न जिला से उनके उपस्थित सभी शिक्षक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए मोर्चा उनका हार्दिक रूप से धन्यवाद अर्पित करती है।
2. धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में खर्च किये गये राशि का ब्यौरा संयोजक मंडल एवं कोर कमेटी के सदस्य के बीच सार्वजनिक किया गया।
3. सरकार के समक्ष मोर्चा के द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन के साथ शिक्षक हित एवं सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए अपने सभी मांगों पर सरकार की पहल का अवलोकन करने हेतु महामहिम राज्यपाल के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी एव्ं माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल अपने कार्य योजना के अनुरूप कार्य करने के लिए आगे की कार्यनीति आज के बैठक में तय किया गया। ज्ञात हो कि मोर्चा अपने गठन काल से ही शिक्षा एव्ं शिक्षक हित में मुखर रुप से कार्य करती आ रही है जिसके तहत सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने हेतु राज्य स्तरीय वृहत धरना का आयोजन इसी माह 21 जनवरी को राजभवन के समक्ष सफलता पूर्वक किया गया जिसमे पूरे राज्य से शिक्षक प्रतिनिधि हज़ारों की संख्या में शामिल हुए। 
4. मोर्चा को और सशक्त करने के लिए एक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मोर्चा के सभी घटक संगठनों यथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक प्रकोष्ठ, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, झारखंड स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्लस टू संवर्ग से 5 - 5 शिक्षक प्रतिनिधियों का चयन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यकारिणी प्रमुख श्री विजय बहादुर सिंह एवं श्री अमीन अहमद जी को बनाया गया तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में मोर्चा के सभी घटक संगठनों राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक प्रकोष्ठ, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, झारखंड स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोशिएशन, झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ एव्ं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ +2 संवर्ग के 5 - 5 शिक्षक सदस्यों को मनोनीत किया गया। 
5. राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं शिक्षकों के हित के सभी मुद्दों पर कार्य करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले शिक्षक संगठनों को मोर्चा में शामिल होने का आह्वान करते हुए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता बताई है।
  उक्त बैठक में मुख्यरूप से विजय बहादुर सिंह,अमीन अहमद, आशुतोष कुमार, अरुण कुमार दास, मकसूद जफर हादी, मोहम्मद फखरुद्दीन सहित अन्य शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image