सिर्फ पूजा पाठ से जन्नत नहीं मिलती बल्कि माता पिता के सेवा से मिलता है: मौलाना तहजीबुल हसन
रांची: झारखंड राज्य हज कमेटी के सदस्य सह ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के चेयरमैन सह मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम वा खतीब हज़रत मौलाना हाजी सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने कहा कि सिर्फ पूजा पाठ, नमाज़ रोज़ा करने से जन्नत नहीं मिलती, बल्कि माता पिता के सेवा से मिलती है जिसके माता पिता नाराज होते हैं उससे ईश्वर कभी राजी नहीं होता। ईश्वर को राजी करना है तो माता-पिता को राजी करो। मौलाना सामाजिक कार्यकर्ता सह अखिल भारतीय वैदिक पत्रकार महासंघ के जिला महामंत्री सलीम शहजादा कि माता स्वर्गीय जरीना फातमा पुत्री स्वर्गीय सैयद मकबूल हुसैन के चेहल्लुम के अवसर पर बड़ी कर्बला तुंबा में कार्यक्रम में कही।
इस आयोजन में हर धर्म हर जाति के लोगों ने अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस सभा को वक्ताओं ने संबोधित करते हुए इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताया। धर्म बुरा नहीं होता धर्म में कुछ बुरे लोग आ जाते हैं। जो इंसानियत को कमजोर करते हैं। मौलाना कल्बे रूशद दिल्ली ने इंसानियत की आस्था उसका अच्छा कर्तव्य है। जिसके पास बुद्धि होती है वह कभी नफरत का पुजारी नहीं होता।
इस अवसर पर तसव्वर हुसैन, फिरोज हैदर ने कलाम पेश किया। कार्यक्रम का संचालन हसन सरियावी ने किया। इस अवसर पर तोराब नया जी नगर अध्यक्ष रोहतास के वरिष्ठ पत्रकार इरफान कुरैशी, बिहार झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुमार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आलोक कुमार, समाजसेवी चंदन कुमार केसरी, इस्लामिया स्कूल के हेड मास्टर मोहम्मद इस्लाम अंसारी, श्री प्रसाद सिंह यादव, सैयद हसन रजा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इश्तियाक अंसारी, व अन्य ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शहजाद हुसैन, शाहिद रजा, अकील रजा, सफदर हुसैन व अन्य ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आए हुए लोगों का धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद सलीम ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व कुरान खानी की गई।
0 Comments