भारतीय स्टेट बैंक और श्रीरामकृष्ण सेवा संघ द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल और गर्म वस्त्र वितरित

 


भारतीय स्टेट बैंक और श्रीरामकृष्ण सेवा संघ द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल और गर्म वस्त्र वितरित

वरीय संवाददाता
रांची। राजधानी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के आंचलिक कार्यालय (प्रशासनिक शाखा) के कर्मियों और श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के संयुक्त सौजन्य से बेड़ो प्रखंड के इटा पंचायत अंतर्गत चिल्दरी-टांगरटोली गांव में बुधवार को शिविर लगाकर गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल व गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक शाखा के अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है।
उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की। 



वहीं,श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव और शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांति शीट ने कहा कि जाड़े के मौसम में ठंड से राहत दिलाने के लिए गरीबों के बीच कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण किया जाना पुण्य का काम है। इस दिशा में अन्य सामाजिक संगठनों को भी आगे आने की जरूरत है। 
मौके पर लगभग दो सौ गरीब व जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल बांटे गए।
कंबल वितरण समारोह को सफल बनाने में एसबीआई की प्रशासनिक शाखा के विश्वजीत सिन्हा, स्मृति, लखन रजक, नेहा श्रीवास्तव, अमित कुमार संगीता लकड़ा व रामकृष्ण सेवा संघ के आलोक मजूमदार, आनंद रंजन घोष, राजीव रंजन सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image