प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ का सम्मान सह सम्मेलन समारोह आयोजित।।
दस जिलों में महिला जिला कमेटी गठित।
चार फेज में झारखण्ड के सभी जिलों में महिला टीम होगी गठित:रानी कुमारी।।
रांची:राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजद प्रदेश कार्यालय में रविवार को महिला सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने पार्टी का जनाधार बनाने और झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल को सशक्त बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है। जन समस्याओं के समाधान की दिशा में राजद सतत प्रयासरत है। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से झारखंड की जनता भी लाभान्वित हो रही है।
इस अवसर पर राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने झारखंड के सभी जिलों में जिला कमेटी गठन करने की घोषणा की साथ ही कहा कि चार फेज में पूरे झारखण्ड महिला प्रकोष्ठ का गठन होगा जिसके तहत पहले फेज में चार प्रदेश महिला उपाध्यक्ष,चार प्रदेश महिला महासचिव, तीन प्रदेश महिला सचिव एवं दस महिला जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई है।इस अवसर पर युवा राजद के अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय राम, महिला प्रकोष्ठ की हृदया देवी, सुचिता बारीक, प्रियंका वर्मा,अंजलि सोरेन, सुनीता देवी,अनीता देवी, शारदा देवी, पिंकी देवी, प्यारी देवी, गुलशन खातून, बबली देवी, पूजा सिंह सहित काफी संख्या में राजद के महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं ।
0 Comments