हेमंत सोरेन ने कहा, जो राज्यपाल चाहेंगे वो नहीं, जो सरकार चाहेगी वही होगा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सरायकेला में खतियानी जोहार के दौरान विधेयक वापस करने को लेकर राज्यपाल पर सीधा निशाना साधा है। राज्य की सरकार यहां के मूल निवासियों के भावना के आधार पर काम करेगी। उन्होंने इस मंच से स्पष्ट तौर पर कहा कि जो राज्यपाल चाहेंगे वो नहीं जो सरकार चाहेगी वही होगा। हमें आज भी लोग बोका सोचते हैं। अब यही बोका लोग ठोकेगा। खतियानी जोहार यात्रा के दौरान 1932 आधारित स्थानीय नीति पर सीएम ने खुलकर बयान दिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, महीने भर से आधा दर्जन से अधिक जिलों में खतियानी जोहार यात्रा की। एक दर्जन से अधिक जिलों में घूमा। इस जोहार यात्रा में जिस तरह लोगों का साथ मिल रहा है।
सीएम ने कहा, मैं जब आ रहा था तो रास्ते में मैंने कई लोगों को देखा। इन लोगों के माथे पर अलग राज्य का इतिहास लिखा है। उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई देगा कि कितने लोगों ने बलिदान किया, कितना संघर्ष किया। आप हाथ में नहीं गिन सकते इतने लोग शहीद हुए हैं।
दोबारा राज्यपाल को सौंपा जायेगा विधेयक
सरायकेला के मंच से विधायक और कई नेताओं ने हेमंत सोरेन से अपील की है कि दोबारा विधेयक को राज्यपाल के पास भेजा जाए। झारखंड झारखंडियों के लिए बना है। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए नहीं। 1985 का नियम लागू होने से बाहरी लोग झारखंड में प्रवेश मिला। ठ
0 Comments