राहुल गांधी भारत जोड़ो पतंग देश की एकता,अखंडता, भाईचारा, सद्भावना का

 


राहुल गांधी भारत जोड़ो पतंग देश की एकता,अखंडता, भाईचारा, सद्भावना का प्रतीक जबकि नमो पतंग एक व्यक्ति  का: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, अभिषेक साहू,संजीत यादव सहित कई कांग्रेस नेताओं ने छप्पन सेट,डोरंडा मैदान में खुशी, आजादी,शुभता,एकता एवं अखंडता,भाईचारगी, सद्भावना का प्रतीक मकर संक्रांति त्योहार के शुभ अवसर पर राहुल गांधी भारत जोड़ो पतंग उड़ाया।

     प्रदेश कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा मकर संक्रांति के दिन भगवान श्रीराम ने जो पतंग उड़ाई थी वह सीधे इन्द्रलोक तक पहुंच गई थी। राहुल गांधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए,आपसी प्रेम के लिए, भाईचारा एवं सद्भावना के लिए,देश में एकता व अखंडता के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा पर निकले हैं ऐसे में उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस जन राहुल गांधी भारत जोड़ो पतंग उड़ा रहे हैं।मकर संक्रांति के दिन स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है, दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर, नकारात्मकता और अंधकार से सकारात्मकता व प्रकाश की ओर हमें ले जाता है।राहुल गांधी के सामने नकारात्मक नहीं टिक सकती है,राहुल गांधी देश में एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए तपस्या पर निकले हैं और इस यात्रा में पूरा देश राहुल के साथ खड़ा है।



कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा राहुल गांधी भारत जोड़ो पतंग उड़ा कर हम देश में एकता, अखंडता, भाईचारा, संपन्नता एवं प्रेम का संदेश दे रहे हैं, राहुल गांधी के साथ पूरा देश चल रहा है उससे यह साफ हो गया है कि आज से इस देश में नये युग का सूत्रपात होगा।आज पूरा देश भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत को महसूस कर रहा था आज से प्रारंभ हुआ यह शुभ मुहूर्त का वर्ष राहुल गांधी के साथ आगे बढ़ेगा।

मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा पिछले 8 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने एक व्यक्ति  के अलावा और कांग्रेस के तमाम विभूतियों व नेताओं को अपमान करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया है,पिछले 5 महीने से भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी की 3570 किलोमीटर की दूरी लगभग तय होने वाली है,क्या भाजपा के किसी नेता में साहस है तो करके बताए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा और देश एकता के सूत्र में बंधेगा।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image