रांची: जीप सदस्य आदिल अज़ीम के नेतृत्व में चान्हो प्रखंड के विभिन्न पंचायत के ग्रामीणों ने जिला गव्य विकास कार्यालय का किया घेराव किया। चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर पतरातू सोंस वा अन्य पंचायत के ग्रामीणों ने गव्य लेने के लिए वर्ष 2022/23 के लिए आवेदन दिया था। परंतु गव्य विकास कार्यलय की घोर लापरवाही के कारण किसान गव्य नहीं ले पाए। जिसके पश्चात किसानों ने जीप सदस्य आदिल अज़ीम को इसकी सूचना दी। जीप सदस्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किसानों के साथ जिला गव्य विकास कार्यालय का घेराव किया। जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने अस्वासन के बाद किसान कार्यालय से लौटे। जीप सदस्य आदिल अजीम ने कहा की हम अपने परखंडवासियो के साथ खड़े हैं। उनकी दुःख हमारी दुःख है।
0 Comments