बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को आएंगे रांची

 


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को आएंगे रांची

राजद के झारखंड प्रभारी व पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने तैयारियों को लेकर की बैठक

  विशेष संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय  में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव की अध्यक्षता में  शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्व की तरह  जारी रहेगा। पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिलकर सदस्यता अभियान को जोरदार तरीके से चलाना है और पूरे झारखंड में संगठन को मजबूत करना है। 
उन्होंने कहा कि भले ही चुनाव में हमारा सीट कम रहा, किंतु झारखंड की जनता का स्नेह राष्ट्रीय जनता दल को मिलते रहा है । यहां हम हर जगह मजबूत हैं। संगठन हमारा मजबूत है। हमारा जनाधार है । हमारे विचार को मानने वाले हैं इसी के तहत संगठन को मजबूत करेंगे और संगठन को विस्तार देंगे। जिस तरह से लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को बिहार में लोग  मानते हैं,  उसी तरह झारखंड में भी उनके विचारधारा को, राजद की नीति को, उनके सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाना है और संगठन को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से युवाओं के आईकॉन बिहार के उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव का 12 फरवरी को बिरसा मुंडा की धरती रांची में आगमन हो रहा है । उस दिन क्या कार्यक्रम होगा, इसी उद्देश्य से झारखंड प्रभारी के रूप में झारखंड में आया हूं और सभी सम्मानित नेताओं के साथ यहां बैठक कर रहा हूं।  12 फरवरी के कार्यक्रम को  सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। 
 सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि 12 फरवरी के कार्यक्रम के लिए तन मन धन से  लग जाएं। झारखंड में इसका प्रचार प्रसार करें ताकि आने वाले 12 फरवरी के कार्यक्रम ऐतिहासिक मुख्यमंत्री बनाने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे हैं इसलिए उनका स्वागत ऐतिहासिक होगा स्वागत में चार चांद लगाने की जरूरत है। 
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर, पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार सिंह,चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव,नरेश सिंह, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,प्रवक्ता अनिता यादव, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, महासचिव कमलेश यादव,पूर्व  प्रत्याशी विजय राम, युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश यादव ,  महासचिव पिंकी यादव,सुनीता चौधरी,वीशु विशाल अर्जुन यादव,मो जफीर,मंतोष यादव,गायत्री देवी सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।        

राजद को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन : रानी कुमारी

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि झारखंड में राजद की नीतियों-सिद्धांतों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। राजद के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के रांची दौरे के बाद पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी से महिलाओं को जोड़ने और जनाधार बढ़ाने की दिशा में राजद महिला प्रकोष्ठ सतत प्रयासरत है। राजद के प्रति बढ़ते जनाधार से इस बात का संकेत मिल रहा है कि एक बार फिर से झारखंड में राजद का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का रांची दौरा ऐतिहासिक होगा। श्री यादव के आगमन को लेकर राजद महिला प्रकोष्ठ की ओर से भी तैयारियां की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image