झारखंड प्रदेश राजद के पदधारी मिले तेजस्वी यादव से

 


झारखंड प्रदेश राजद के पदधारी मिले तेजस्वी यादव से

संगठन को सशक्त बनाने का मिला टास्क

 विशेष संवाददाता

रांची। राजद नेता व बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पदधारियों को झारखंड में संगठन का जनाधार बढ़ाने और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में यथोचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। श्री यादव ने वर्ष 2024 में झारखंड में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के पदधारियों को रणनीति बनाने और तैयारियों में जुट जाने का भी निर्देश दिया है। 

इस संबंध में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि राजद नेता व बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को पटना में झारखंड प्रदेश राजद के पदधारियों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया था। श्री यादव के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, पार्टी के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सहित अन्य पदधारियों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उनके निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश राजद के पदधारियों ने बैठक में शामिल होकर झारखंड में पार्टी की अद्यतन स्थिति सहित अन्य राजनीतिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

 राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी ने श्री यादव को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की गतिविधियों व पार्टी हित में अन्य क्रियाकलापों की जानकारियां दी।  उन्होंने बताया कि इस बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव,  झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की सचिव गुलशन खातून, गोड्डा जिला अध्यक्ष नीलम देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

MK Advance Dental Hospital
Hopewell Hospital
Shah Residency IMG
S.R Enterprises IMG
Safe Aqua Care Pvt Ltd Image